Bareilly News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कर किया था प्रेम विवाह

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बरेली के नकटिया में शनिवार सुबह एक युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। युवक ने तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह किया था। पुलिस के अनुसार, घटना से कुछ घंटे पहले उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Indore:इंदौर में युवती ने कहा-प्रेमी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया,  प्रेमी सहित छह लोगों पर केस - Indore: In Indore, The Girl Said That Her  Lover Forcibly Converted Her Religion And Married Her, Case Filed Ag - Amar  Ujala Hindi News Live

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में एक युवक का शव शनिवार सुबह उसके घर में फंदे से लटका मिला। युवक ने करीब तीन साल पहले मुस्लिम बनकर एक युवती से शादी की थी और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना से कुछ घंटे पहले ही उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी।

कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि मृतक की पहचान इमरान उर्फ विनय पुत्र शंकरलाल प्रजापति के रूप में हुई है, जो रिक्शा चलाता था। वह मूल रूप से जोगी नवादा थाना बारादरी का निवासी था और हाल ही में मारिया मीट फैक्टरी के पास नकटिया में रहता था। उसकी पत्नी मुस्कान ने बताया कि रात में इमरान घर नहीं आया था। सुबह घर लौटने पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और मारपीट भी हुई। इस घटना के बाद मुस्कान अपने मायके चली गई थी। देर रात करीब साढ़े बारह बजे मुस्कान अपने परिजनों के साथ इमरान के घर लौटी। घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। मुस्कान के भाई जाहिद ने गेट के ऊपर से कूदकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य द्वार की कुंडी खोली।

घटनास्थल का ये था हाल
अंदर पहुंचने पर उन्होंने आंगन में देखा और कमरे का दरवाजा खोला। कमरे के भीतर इमरान छत के कुंडे से रस्सी और चुन्नी के सहारे लटका हुआ था। कमरे की कुंडी अंदर से बंद नहीं थी, जिससे किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की संभावना बनी हुई है। घटना की सूचना 112 पर प्राप्त हुई थी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA