Amritsar: 64 किलो हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ जुड़े आरोपियों के तार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और शमशेर सिंह उर्फ शेरा, निवासी गांव दियाल नंगल के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को अमृतसर के गांव माहल के पास पकड़ा गया।

Two Accused Arrested with Heroin in Amritsar

नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अमृतसर स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल ने करीब 64.62 किलो हेरोइन बरामद की है।  इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 450 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। स्पेशल स्टेट ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस की ओर से संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और शमशेर सिंह उर्फ शेरा, निवासी गांव दियाल नंगल के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों को अमृतसर के गांव माहल के पास पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सीमा पार से नशे की खेप मंगवाकर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करता था।

पूछताछ में यह संकेत मिले हैं कि नेटवर्क के तार विदेश में बैठे संचालकों से जुड़े हो सकते हैं। साथ ही, पाकिस्तान स्थित तस्करी गिरोहों से संपर्क की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विभिन्न जिलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि  नशा नेटवर्क पर सख्ती से रोक लगाने के लिए विशेष टीमें काम कर रही हैं।

Farheen
Author: Farheen