सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई।
गुरूवार को आयोजित कार्रक्रम में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा किहमारे वेदों में वर्णित यह पंक्ति नारी की शक्ति और सम्मान को दर्शाती है। आज हम एक नए भारत के गवाह बन रहे हैं, जहाँ नारी केवल घर की चहारदीवारी तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मुख्य स्तंभ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा उपहार है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि हमारी माताओं और बहनों के प्रति राष्ट्र का वंदन है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS




