प्रकाश एकेडमी में विद्यार्थियों को सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर, बरती जाने वाली सावधानियों का हुआ प्रदर्शन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्रकाश एकेडमी सासनी में बुधवार को उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
गुरूवार को अयोजित कार्रक्रम में सासनी फायर स्टेशन प्रभारी पी.के. अल्वी एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को आग से बचाव और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके सिखाए। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराया गया और अग्नि सुरक्षा सहायक लालाराम, अमित कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रभुदयाल सिंह एवं गौरव कुमार ने सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग का जीवंत प्रदर्शन भी किया। विशेषज्ञों ने बताया कि सजगता और सही जानकारी के माध्यम से आग लगने पर होने वाले जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यशाला में विद्यालय के लगभग छह सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। संस्था के प्रधानाचार्य सुनील बाबू ने अग्निशमन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जन जागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और विद्यालय प्रशासन भविष्य में भी ऐसे सरकारी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक विकास कुमार, देवदत्त, निधि श्रोती, प्रतिभा शर्मा, शिखा अग्रवाल, हुमा, आरती शर्मा एवं शोभा शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई