
गांव बसई काजी के समीप स्टेशन रोड पर एक बाइक सवार की सडक हादसे मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार, बसई काजी निवासी 32 वर्षीय नीरज पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। उधर जानकारी होने पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस तत्काल मौके पर पहुंच गई। वहीं, युवक की मौत की खबर सुनते ही परिजन भी बदहवास हालत में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अविवाहित था और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी इस असामयिक मृत्यु से गांव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। समाचार लिखे जाने तक घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS