बीते दो महीनों में NIT कुरुक्षेत्र में आत्महत्या की ये चौथी घटना है जिससे हड़कंप मच गया है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में गुरुवार को एक और दुखद घटना सामने आई है। यहां सेकेंड ईयर की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। यह पिछले दो महीनों में संस्थान में चौथी ऐसी घटना है, जिससे पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। छात्रा ने कावेरी हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। छात्रा का नाम दीक्षा बताया जा रहा। दीक्षा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 441 में रहती थी। छात्रा जिला बक्सर (बिहार) की रहने वाली बताई जा रही है। उसने पंखे से लटककर फंदा लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।