अंबाला में तेज रफ्तार का कहर: थाने के सामने महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, हुई मौत

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के अंबाला में एक तेज रफ्तार कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा साहा थाने के पास हुआ जिसमें महिला की मौत हो गई।
अंबाला में तेज रफ्तार का कहर:थाने के सामने महिला को कार चालक ने मारी टक्कर, हुई  मौत - Woman Dies In Road Accident At Ambala - Amar Ujala Hindi News Live
अंबाला में साहा थाने के सामने मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान पसियाला गांव निवासी 33 वर्षीय देवी चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, उस समय महिला थाना क्षेत्र के पास से गुजर रही थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पसियाला गांव के नसीब सिंह ने बताया कि आंखों के सामने ही तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। नसीब सिंह और डायल-112 की मदद से महिला को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

priya singh
Author: priya singh