Haryana: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 50 साल के शख्स की मौत; कई लोग घायल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

तूड़ी का काम खत्म कर ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।
50-year-old man dies in road accident
असंध रोड पर राजौंद के नजदीक नहर के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तूड़ी का काम खत्म कर ऑटो में सवार होकर घर लौट रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक सेरधा निवासी सुनील 50 वर्ष का है। बताया जा रहा है कि सभी लोग दिनभर खेतों में तूड़ी का काम करने के बाद ऑटो में सवार होकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो राजौंद के पास नहर के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग दूर जा गिरे।
ये हुए घायल 
हादसे में सेरधा निवासी बलकार सिंह, पवन, कुलदीप, राजेश, नवाब सिंह, जोनी, प्रवीन और शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल कैथल में पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं, जोनी को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में सबसे ज्यादा गंभीर चोट शमशेर सिंह को आई, जिसकी टांग कटकर अलग हो गई। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है।  कार चालक की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

priya singh
Author: priya singh