लखनऊ में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। 1090 चौराहे पर पोस्टर ब्लेड से काटे गए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती से जुड़े पोस्टर फाड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र की है, जहां मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक लगे बीएसपी के पोस्टर और बैनर ब्लेड से काट दिए गए थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।


