रोहतक में व्यापारी प्रवीण सैनी को मारी गोली: अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देकर पैदल भागा, तीन से चार फायर किए

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रोहतक में सीमेंट और सरिया का कारोबार करने वाले व्यापारी प्रवीण सैनी को अज्ञात हमलावर ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रोहतक में खुलेआम फायरिंग:व्यापारी प्रवीण सैनी को मारी गोली, अज्ञात हमलावर  पैदल वारदात अंजाम देकर भागा - Open Firing In Rohtak: Businessman Praveen  Saini Shot ...

रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीमेंट व सरिया व्यापारी प्रवीण सैनी को एक युवक गोली मारकर भाग गया। हमलावर ने तीन-चार फायर किए, हालांकि प्रवीण को एक गोली लगी है। उन्हें पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पता चला है प्रेम नगर चौक निवासी प्रवीण सैनी (32) ने गोहाना रोड पर सुखपुरा चौक से दलाल भवन के सामने राजलक्ष्मी सीमेंट एवं सरिय की दुकान कर रखी है। सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्रवीण दुकान पर बैठा हुआ था। अज्ञात युवक पैदल आया और तीन-चार गोलियां फायर करके भाग गया। पता चला है कि प्रवीण को एक गोली लगी है।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल को तत्कालीन पीजीआई के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया। दिनदहाड़े हुई वारदात से शहर में कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठ गया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस वारदात की जांच कर रही है। हमलावर को पकड़ने के लिए सीआईए प्रथम, द्वितीय, स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ व पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस दबिश दे रही हैं। परिजनों का कहना है कि उनको नहीं पता किसने और प्रवीण सैनी को गोली मारी है। 

लगातार दूसरे दिन वारदात, एक माह बाद फिर सक्रिय हुए अपराधी

फरवरी माह में लगातार व्यापारियों रंगदारी मांगने से लेकर हत्या की लगातार वारदात हुई। पोलंगी गांव में दो भाईयों की हत्या कर दी गई। खेड़ी साध के पूर्व प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान की हत्या की गई। इसके अलावा रोहित गोदारा गैंग के नाम से कई व्यापारियों से विदेश से कॉल करके धमकी देकर रंगदारी मांगी गई। मार्च माह में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई। अब अप्रैल माह का पहला सप्ताह तो शांत रहा, लेकिन भालौठ गांव में रंजिश के चलते जमानत पर आए युवक विकास उर्फ नारद की वीरवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब शनिवार को दिनदहाड़े सीमेंट व्यापारी पर फायरिंग से साफ है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं है।

नए पुलिस कप्तान गौरव राजपुरोहित के लिए चुनौती
प्रदेश सरकार ने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया की जगह गुरुग्राम में डीसीपी रहे आईपीएस गौरव राजपुरोहित को रोहतक का नया एसपी लगाया है। उनके कार्यभार संभालने के एक सप्ताह के अंदर फायरिंग की यह दूसरी वारदात है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई