गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बैसाख कृष्ण सप्तमी को कस्बा के प्राचीन मेला के दौरान 73 वां श्री रथ महोत्सव के अंतर्गत भगवान् श्री राधाकृष्ण जी की अशोक कुमार वार्ष्णेय सपत्नी के साथ रथ मे विराजमान किया गया , शोभायात्रा भव्यात्मकता से निकाली गई। यहां विभिन्न आकर्षक झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए भक्ति की बयार बहा दी। वहीं बैंड बाजों की मधुर ध्वनि ने शोभायात्रा को और भी मंगलमय करते हुए माहौल को श्रीराधाकृष्ण रंग में रंग दिया।
पुरानी सब्जी मंडी स्थित बस स्टैण्ड के निकट बड़े श्री हनुमान मंदिर परिसर से श्री राधाकृष्ण रथ शोभायात्रा बडे ही हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसका शुभारम्भ अशोक कुमार वार्ष्णेय सरार्फ सपत्नी पंडित श्रीनाथ पाठक द्वारा विधिवत श्री राधाकृष्ण प्रतिमाओं की आरती उतारी । वही राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू ने पूजा की तब भगवान श्री राधा कृष्ण के रथ को रवाना किया.वहीं काली पूजन, भगवान श्री राधा कृष्ण पूजन तथा दाऊ बाबा रथ का पूजन किया गया । शोभयात्रा श्री बडे हनुमान जी मंदिर से शुरू होते हुए बस स्टैण्ड, शहीद पार्क, कमला बाजार, गांधी चौक, अयोध्या चौक, ठंडी सडक, कन्या इंटर कालेज, पंजाब नेशनल बैंक, मोहल्ला विष्णुपुरी, आगरा अलीगढ राजमार्ग, प्रकाश एकाडमी, जामा मस्जिद होते हुए पुनः श्री हनुमान जी मंदिर पहुंची जहां शोभयात्रा का समापन किया गया। वहीं शोभायात्रा में राजेश गुप्ता उर्फ गुड्डू,श्री नाथ पाठक, अशोक शर्मा, देवकिशन शर्मा, आलोक वार्ष्णेय, मुकेश श्रोती, प्रवेश कुमार, सुभाष चंद्र मसाले वाले, नागेंद्र शर्मा, आशु शर्मा, आदि मौजूद थे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

