विधायक पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस अब माइनिंग केस में गिरफ्तारी की तैयारी में

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

हरमीत सिंह पठानमाजरा को करीब सात महीने की फरारी के बाद 25 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Patiala aap MLA  Harmeet Pathanmajra Troubles Mount Police Now Preparing for Arrest in Mining Case

दुष्कर्म केस में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। पटियाला पुलिस अब उन्हें माइनिंग के एक पुराने केस में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

यह मामला थाना जुल्कां में दर्ज है जिसमें पठानमाजरा समेत चार लोग नामजद हैं। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस जल्द अदालत में याचिका दायर कर विधायक को पूछताछ के लिए पेश करने की अनुमति मांगेगी। उन्होंने मामले की विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया।

पठानमाजरा को करीब सात महीने की फरारी के बाद 25 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 1 सितंबर 2025 को थाना सिविल लाइन पटियाला में उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकी देने का केस दर्ज हुआ था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि पठानमाजरा ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की और बाद में दुष्कर्म किया।

केस दर्ज होने के बाद वह फरार हो गए थे। करनाल में गिरफ्तारी के दौरान उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ और आरोपी फरार हो गया था।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई