हादसे में नारनौल के नूनी अव्वल निवासी बंटी की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के नारनौल रोड पर रविवार रात घर लौट रहे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में नारनौल के नूनी अव्वल निवासी बंटी की मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव नूनी अव्वल निवासी रामअवतार ने बताया कि उनका बेटा बंटी महेंद्रगढ़ शहर में कैंटीन के पास सब्जी की रेहड़ी लगाता था। रोज की तरह 5 अप्रैल को भी बंटी सब्जी बेचने के बाद रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह गुलावला बस अड्डे से पहले शनि मंदिर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस दौरान हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और अधिक देर कर सड़क पर गिरा रहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस युवक को अस्पताल में लेकर पहुंची तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपी चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
