

गांव छौंड़ा गड़ाऊआ में एक किसान की दो बीघा गेहूं की फसल ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण जलकर राख हो गई। जिससे किसान का हजारों का नुकसान हो गया। किसानोंने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, सासनी-इगलास रोड मुकुंद खेड़ा के निकट किसान मोनू कुमार पुत्र मदन लाल के खेत हैं। मोनू ने बताया कि खेत के पास में लगे ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर की केबल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से खेत में खड़ी सूखी गेहूं की फसल को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब दो बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। घटना की जासनकारी होने पर आस-पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को अन्य खेतों में जाने से रोक लिया। पीड़ित किसान मोनू कुमार ने बताया कि फसल जल जाने के कारण करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल मौसीन खां ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन किया। किसान ने प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
