वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो वह नाबालिग निकला। पता चला है कि कार में उसके साथ एक लड़की भी थी।
राष्ट्रीय राजमार्ग 44 स्थित सेक्टर छह चौराहे पर ड्यूटी कर रहे एक पुलिसकर्मी को कार सवार युवक ने पहले टक्कर मारी। उसके बाद कार के बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक कार दौड़ाई। यह घटना उस समय हुई जब पुलिसकर्मी ने काले शीशे चढ़े होने पर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवार ने रुकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी और चौराहे के बीच में खड़े पुलिसकर्मी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा। इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका और पुलिसकर्मी को बोनट पर डालकर काफी दूरी तक लेकर गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया तो वह नाबालिग निकला। पता चला है कि कार में उसके साथ एक लड़की भी थी। घटनाक्रम को देखते हुए आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। वायरल वीडियो के अनुसार बीते शनिवार को पुलिसकर्मी कुलबीर सिंह सेक्टर-6 के चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। कुलबीर कुछ समय पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ है। इसी दौरान काले शीशों वाली एक कार वहां से गुजर रही थी।

आरोपी जुवेइनाइल कोर्ट में पेश
पुलिसकर्मी ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि रफ्तार बढ़ा दी। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है, उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटका हुआ है। काफी दूरी पर जाकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाई जिससे पुलिसकर्मी नीचे कूद गया। इसके बाद भी वह गाड़ी को रोकने की कोशिश करता नजर आया। सीसीटीवी में चालक ने गाड़ी को पीछे किया और मौके से भाग गया। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गया और तुरंत वायरलेस के माध्यम से सूचना दी गई।