इस ट्रेन में अमृतसर से कटरा तक का किराया एसी चेयर कार में 1170 ओर एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2085 रूपये रहेगा। रेलवे के अनुसार, नए रूट और समय से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट और समय में बदलाव किया है। अब यह ट्रेन जालंधर के बजाय बटाला और गुरदासपुर के रास्ते चलेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और यात्रा अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
नए शेड्यूल के अनुसार, अमृतसर से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब शाम 4.25 के बजाय 4:40 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन बटाला में शाम 5:18 बजे, गुरदासपुर में 5:58 बजे और पठानकोट में 6:32 बजे पहुंचेगी, इसके बाद गाड़ी का कटरा में आगमन रात 9:45 बजे होगा। जबकि पहले ये रात दस बजे पहुंचती थी। वापसी में यह ट्रेन कटरा से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी और दोपहर करीब 11.40 पर अमृतसर पहुंचा करेगी। पहले ये 12:20 बजे पहुंचती थी।
वहीं इस ट्रेन में अमृतसर से कटरा तक का किराया एसी चेयर कार में 1170 ओर एग्जीक्यूटिव चेयर कार 2085 रूपये रहेगा। रेलवे के अनुसार, नए रूट और समय से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, खासकर माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बदलाव लाभकारी रहेगा।