Lucknow: हैवान बना बड़ा भाई, सोते समय छोटे पर बरसाई लोहे की रॉड; तब तक मारा जब तक मार नहीं डाला

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

राजधानी में बड़ा भाई गुस्से में हैवान बन गया। उसने सोते समय छोटे भाई पर लोहे की रॉड बरसाई। उसे तब तक मारा जब तक मार नहीं डाला। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

elder brother beat his younger brother to death with an iron rod In Lucknow

राजधानी लखनऊ में रविवार की रात बड़े भाई ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर छोटे की हत्या कर दी। सोते समय उसने वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना से घर में रोना पिटना मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है।

घटना बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी श्रवण और उसके छोटे भाई आलोक गौतम उर्फ़ गोलू (24) के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में श्रवण ने सोते समय लोहे की रॉड से गोलू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे तब तक मारा, जब तक वह मर नहीं गया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मु्आयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई