Ludhiana: बस स्टैंड पर खड़े कांग्रेस ब्लाॅक प्रधान की हत्या, बाइक सवार आरोपियों ने कुल्हाड़ी से किया वार

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

रविवार देर शाम परमिंदर तिवारी गांव तखरां के बस स्टैंड पर मौजूद थे। चश्मदीदों ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। परमिंदर तिवारी का बेटा कुछ समय बाद उसी रास्ते से गुजरा तो देखा कि उसके पिता खून से लथपथ तड़प रहे थे।

Punjab Congress block president hacked to death with an axe Machhiwara town  Ludhiana पंजाब में सनसनीखेज वारदात, कांग्रेस ब्लॉक प्रधान की कुल्हाड़ी से  काटकर हत्या, Punjab Hindi News - Hindustan

लुधियाना के गांव तखरां में बाइक सवार दो युवकों ने कांग्रेस के ब्लाॅक प्रधान परमिंदर तिवारी की तेजधार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले।

वारदात की सूचना पर माछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि यह लुधियाना कमिश्नरेट का एरिया है। इसके बाद थाना कूमकलां पुलिस के साथ एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परमिंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविवार देर शाम परमिंदर तिवारी गांव तखरां के बस स्टैंड पर मौजूद थे। चश्मदीदों ने बताया कि दो अज्ञात युवकों ने तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। परमिंदर तिवारी का बेटा कुछ समय बाद उसी रास्ते से गुजरा तो देखा कि उसके पिता खून से लथपथ तड़प रहे थे। इसके बाद उन्हें माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीद ने दावा किया कि जब हमलावर वारदात को अंजाम दे रहे थे, तब उसने 100 नंबर पर सहायता के लिए फोन किया था। आरोप है कि बार-बार रिंग जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कॉल रिसीव नहीं की गई।

एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने बताया कि पहले हदबंदी के अनुसार माछीवाड़ा पुलिस जांच कर रही थी लेकिन अब कूमकलां पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई