Haryana: होमगार्ड जवान पर हमला, बाइक इंपाउंड कर जा रहा था थाने; रास्ते में दो युवकों व एक महिला ने कर दी पिटाई

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

महिला ने होमगार्ड जवान को उसके कॉलर और बेल्ट से पकड़कर जोर से धक्का दिया और  गाली-गलौज की।
Haryana:होमगार्ड जवान पर हमला, बाइक इंपाउंड कर जा रहा था थाने; रास्ते में दो  युवकों व एक महिला ने कर दी पिटाई - Attack On Home Guard Jawan In Fatehabad  - Amar
शुक्रवार रात्रि को फतेहाबाद रोड पर लगे नाके के दौरान इंपाउंड की बाइक को शहर थाने ले जाने के दौरान होमगार्ड जवान सोमनाथ पर हमले का मामला सामने आया है। बड़ी नहर के पास एक महिला व दो युवकों ने होमगार्ड जवान पर हमला बोल दिया। महिला ने होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ डाली। गनीमत रही कि जब महिला और उसके दो साथी होमगार्ड जवान पर हमला व मारपीट कर रहे थे। उसी दौरान मौके से गुजर रहे थाना प्रभारी ने झगड़ा होता देखकर पुलिस की गाड़ी रोकी और घायल जवान को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
 शहर पुलिस ने होमगार्ड जवान की शिकायत पर रतिया निवासी महिला व दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक महिला सहित कुछ लोग होमगार्ड जवान के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित जवान ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ रतिया के सरदूलगढ़ रोड पर एक चेक नाके पर चेकिंग कर रहा था। इस दौरान एक बाइक चालक को चेकिंग के लिए रोका गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान बाइक सवार के पास लाइसेंस और बाइक के दस्तावेज नहीं मिले जिस पर पुलिस ने बाइक इपाउंड कर उसे थाने में छोड़ने के लिए कहा। आरोप है कि ज़ब वह बाइक लेकर बाइक सवार युवकों के साथ थाने जा रहा था तो युवकों ने फोन कर अपने परिजनों को बुला लिया।
इस दौरान फतेहाबाद रोड बड़ी नहर के पास बीच रास्ते  होमगार्ड जवान से साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं एक महिला ने  होमगार्ड जवान का कॉलर पकड़ा और उनके साथ  अश्लील गाली-गलौज की।

महिला ने होमगार्ड जवान को उसके कॉलर और बेल्ट से पकड़कर जोर से धक्का दिया। घटना के दौरान मौके से गुजर रहे शहर थाना प्रभारी ने झगड़ा होते देख गाड़ी रोकी और होमगार्ड जवान को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान की शिकायत पर एक महिला व दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई  शुरू कर दी है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई