बिठूर के महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक कॉलेज में सफाईकर्मी का शव बेड पर मिला है। पुलिस को अंदेशा है कि फांसी के दौरान रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के ईश्वरीगंज स्थित महाराणा प्रताप आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज के बॉयज हॉस्टल के कमरे में शुक्रवार को सफाईकर्मी औरैया के मऊ गुरा निवासी रितिक रोशन (24) का बेड पर गले में रस्सी लिपटा शव मिला। सुपरवाइजर शांतनु सिंह की सूचना पर पहुंची बिठूर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
सुपरवाइजर के अनुसार दरवाजा अंदर से बंद था। बगल के कमरे की खिड़की तोड़कर कमरे में जाकर देखा, तो रितिक का शव बेड पर पड़ा मिला। आधी रस्सी छत के कुंडे और आधी उसके गले में बंधी थी। पुलिस को सुसाइड के दौरान रस्सी टूटने की आशंका है। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।