पंजाब-चंडीगढ़ में बदला माैसम: अलसुबह बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, माैसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

माैसम विभाग के अनुसार  अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

Weather Changes in Punjab and Chandigarh Drizzle Meteorological Department Issues Yellow Alert

पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह माैसम बदल गया। अलसुबह हल्की बरसात से माैसम में ठंडक आ गई। माैसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

26 मार्च को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग ने 26 और 28 मार्च को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। वहीं 29 और 30 मार्च को हवाओं की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई