आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में चल रहे थे फरार, पटियाला पुलिस ने ग्वालियर से पकड़ा

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

सनाैर के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पठानमाजरा पिछले साल सितंबर में दर्ज हुए एक दुष्कर्म केस में फरार चल रहे थे।

Police Arrest MLA harmeet Pathanmajra in misdeed Case

दुष्कर्म के केस में फंसे आम आदमी पार्टी के सनाैर विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

पठानमाजरा बीते कई महीनों से फरार चल रहे थे। पठान माजरा पर सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। बाद में जब इस केस में पटियाला पुलिस पठानमाजरा को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची तो वहां से पठान माजरा फरार हो गए थे।

फरारी के दाैरान लगातार जारी करता रहा था वीडियो

पठान माजरा पर आरोप लगे थे कि वह पुलिस पार्टी पर हमला करके फरार हुए हैं। हालांकि बाद में फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई। इस दौरान पठानमाजरा लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति से उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया।

पठानमाजरा ने कहा कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने सनौर हलके के लोगों के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसी के चलते उन पर कार्रवाई हुई है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई