Haryana: जींद में भतीजे ने की चाची की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट; गले और पेट पर किए कई वार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के जींद में एक शख्स ने अपनी चाची की हत्या कर दी। शख्स ने अपनी चाची के गले और पेट पर चाकू से कई वार किए।
Haryana:जींद में भतीजे ने की चाची की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट;  गले और पेट पर किए कई वार - Nephew Kills His Aunt In Jind - Amar Ujala

हरियाणा के जींद जिले के तहत आने वाले रायचंद वाला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय रेशमा के रूप में हुई है।

गले, छाती और पेट पर किए कई वार 

जानकारी के मुताबिक आरोपी भतीजे अजय ने रेशमा के गले, छाती और पेट पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल अवस्था में रेशमा को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। अलेवा थाना पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। उधर, मृतका के परिजन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई