लखनऊ: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों संग मिलकर की दामाद की हत्या, चारपाई के पाये से पीटकर मारा डाला

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

लखनऊ में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में एक ससुर ने अपनी चार बेटियों के साथ मिलकर दामाद की हत्या कर दी।

लखनऊ:प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों संग मिलकर की दामाद की हत्या,  चारपाई के पाये से पीटकर मारा डाला - Lucknow: Angry Over A Love Marriage, A  Father, Along With

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने चार बेटियों के साथ मिलकर मंगलवार रात दामाद की चारपाई के पाये से पीट-पीटकर हत्या कर दी। दामाद पत्नी और दो साल की बेटी के साथ मंगलवार सुबह ही आशियाना सेक्टर आई स्थित ससुराल आया था। पुलिस ने ससुर व चारों सालियों को हिरासत में ले लिया।

प्रतापगढ़ के सांगीपुर निवासी विष्णु यादव (30) ने चार साल पहले आशियाना सेक्टर आई में रहने वाले अधिवक्ता डॉ. तीरथराज सिंह की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रेमविवाह के कारण तीरथराज विष्णु से रंजिश रखता था। मंगलवार को सुबह विष्णु पत्नी और बेटी के साथ ससुराल आया था। रात करीब दस बजे घर के आंगन में किसी बात पर ससुर और दामाद के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा की तीरथ ने चार अन्य बेटियों के साथ मिलकर चारपाई के पाये से विष्णु के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने दौड़ी साक्षी को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। साक्षी ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मध्य, एसीपी कैंट अभय मल्ल और इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बेटी राधा, रत्ना, ज्योति समेत एक नाबालिक बेटी और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वारदात में इस्तेमाल लकड़ी के पाये को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। रत्ना और राधा भी वकालत करती हैं। विष्णु ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी ब्वाॅय का काम करता था। डीसीपी मध्य विक्रांतवीर का कहना है कि आपसी कलह के चलते ससुरालवालों के हत्या की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई