अंबाला में 2 आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू:भैंस चोरी की नियत से निर्मम हत्या करने का मामला, अवैध हथियार बरामद

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मुलाना क्षेत्र में सीआईए-1 की टीम अपराध नियंत्रण हेतु वाहनों को चैक कर रही थी l दो नौजवान लड़के बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस पार्टी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हथियार दिखा कर भाग गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।
Two Accused Apprehended in Ambala Following Police Encounter Case Involves Brutal Murder

कालपी में हुई जय दलाल की निर्मम हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी को पुलिस ने सोमवार रात्रि 10 बजे मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। 13 मार्च को गांव कालपी में भैंस चोरी का विरोध करने पर आरोपियों ने जय दलाल पर जानलेवा हमला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही सीआईए टीमें आरोपी की तलाश कर रही थीं।

आरोपियों की टांग और पैर में गोली लगी
मुलाना क्षेत्र में सीआईए-1 की टीम अपराध नियंत्रण हेतु वाहनों को चैक कर रही थी l दो नौजवान लड़के बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस पार्टी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो हथियार दिखा कर भाग गए। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और झाड़ू माजरा की तरफ मारकंडा फ्लाई ओवर से आगे कच्चे रास्ते की तरफ बाइक भगा ली। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपियों की टांग और पैर में गोली लगी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बतलाया कि कालपी हत्या मामले शामिल है l

आरोपियों की पहचान उस्मान व फरियाद  के रूप में हुई 
घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए मुलाना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपियों को मुलाना अस्पताल से शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई