Moradabad: धमाके के साथ कार के उड़े परखच्चे, एप से बुक की थी सीटें, हल्द्वानी के चार लोगों ने तोड़ा दम

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मुरादाबाद में हुए हादसे में हल्द्वानी निवासी चार लोगों की मौत हो गई। सभी नोएडा ड्यूटी करने जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Moradabad: Car Blown to Smithereens in Massive Explosion; Four Residents of Haldwani Perish

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली- लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर सोमवार की सुबह 6.15 बजे ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से कार घुस गई। इस हादसे में नैनीताल बैंक के दिल्ली रीजन के रीजनल मैनेजर (आरएम) दयाल सिंह रावत (59), निजी कंपनी के इंजीनियर भुवन भंडारी (35), सीनियर एकाउंटेंट सुंदर सिंह (42) और अनिल नेगी की मौत हो गई जबकि कार चालक योगा टीचर यशदीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह सभी लोग हल्द्वानी के रहने वाले थे और नोएडा में नौकरी करते थे। जान गंवाने वाले चारों लोगों ने ब्ला ब्ला एप से यशदीप की कार में सीट बुक कर नोएडा ड्यूटी जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया। पुलिस ने यशदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि हल्द्वानी में आरटीओ ऑफिस के रहने वाले यशदीप पांडे(30) नोएडा में निजी स्कूल में योगा टीचर हैं। सुबह यशदीप ड्यूटी जा रहे थे।

उन्होंने ब्ला ब्ला एप पर अपनी कार टियागो की डिटेल शेयर कर दी थी। एप से हल्द्वानी के अमरावती कॉलोनी निवासी दयाल सिंह रावत, हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा निवासी भुवन भंडारी, हल्द्वानी के आरटीओ ऑफिस के पास रहने वाले सुंदर सिंह और अनिल नेगी ने सीट बुक कर दी थीं। सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे यशदीप चारों लोगों को अपनी कार में बैठाने के बाद नोएडा के लिए रवाना हुए थे।

इनकी कार सोमवार की सुबह करीब 6.15 बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ के पास से गुजर रही थी कि अचानक लिंक मार्ग से आए ईंटें भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कट से हाईवे पर चालक ने चढ़ा दी। कार चालक ने रोकने का प्रयास किया लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण कार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कार के परखच्चे उड़ गए।

आसपास के ढाबों और दुकानों से लोग बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल भेज दिया जहां डॉक्टरों ने दयाल सिंह रावत, सुंदर सिंह और भुवन भंडारी को मृत घोषित कर दिया जबकि अनिल नेगी और यशदीप को जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां डॉक्टरों ने अनिल नेगी को भी मृत घोषित कर दिया जबकि चालक यशदीप को भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलने पर जान गंवाने वाले लोगों के परिजन आ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दयाल सिंह रावत नैनीताल बैंक में रीजन मैनेजर के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी नोएडा में चल रही थी। भुवन भंडारी नोएडा में निजी कंपनी में इंजीनियर और सुंदर सिंह निजी कंपनी में सीनियर एकाउंटेंट थे। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.