जंग के बीच गैस को लेकर अफवाहें तेज, उदयपुर कलेक्टर बोले- घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई सामान्य

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

कलेक्टर ने साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम के गैस प्लांट का निरीक्षण कर गैस की मांग और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने गैस स्टोरेज, सप्लाई व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का भी जायजा लिया।

Administration strict to stop black marketing of domestic gas cylinders,  joint team will investigate commercial establishments

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बाद देशभर में गैस सप्लाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच पर्यटन नगरी उदयपुर में भी लोगों के बीच गैस की कमी को लेकर चिंता देखी जा रही है। इस पर उदयपुर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने आम लोगों से अपील की है कि गैस सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की घबराहट न रखें। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और जिले में घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य है।

शिकायत निवारण व्यवस्था की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आम लोगों के लिए बनाए गए शिकायत निवारण सिस्टम की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सप्लाई से जुड़ी किसी भी शिकायत का जल्दी समाधान किया जाए। इसके साथ ही प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

बीपीसीएल अधिकारियों ने दी जानकारी

प्लांट में मौजूद अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि जिले में जरूरत के अनुसार घरेलू रसोई गैस की सप्लाई सामान्य रूप से की जा रही है। फिलहाल गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है।

कलेक्टर की लोगों से अपील

कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि जिले में रसोई गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। इसलिए लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी भी रहे मौजूद

निरीक्षण के समय डीएसओ और प्रशिक्षु आईएएस सृष्टि डबास, डीएसओ द्वितीय मनीषा भटनागर सहित रसद विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पर्यटन नगरी उदयपुर में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। हाल के दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी के कारण कुछ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई