गैस सिलेंडर के लिए 25वें नंबर पर थे भूषण कुमार, बारी आने से पहले ही थम गई धड़कनें

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के बरनाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा बुजुर्ग ने अपनी बारी इंतजार करते-करते प्राण त्याग दिए। बुजुर्ग की मौत की घटना से वहां हड़कंप मच गया।

LPG crisis Elderly Man Waiting in Line for gas Cylinder Dies of Heart Attack in Barnala

गैस सिलेंडर के लिए मारामारी के बीच लोगों की जान पर आफत बन चुकी है। हालात यह हो गए हैं कि लोग घंटों लाइन में लगकर गैस सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं। बरनाला के गांव शैहना में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो जाने का दुखद मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार गांव शैहना निवासी 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल, पुत्र देवराज मित्तल, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि सिलेंडर लेने के लिए उनका 25वां नंबर था और वे करीब दो घंटे से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में बैठे-बैठे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में परिजन बुजुर्ग के शव को अपने घर ले गए। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है।

उधर, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भदौड़ हलके के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने मृतक के परिवार के प्रति गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि भूषण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ता है, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई