हरियाणा में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर क्या बोले सीएम सैनी? उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का घरेलू एलपीजी पेट्रोल और डीजल आपूर्ति को लेकर ताजा बयान आया है। सीएम सैनी ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाह फैलाई जा रही है।

CM Nayab Saini Statement on LPG Petrol and Diesel in Haryana

पश्चिमी एशिया में बने युद्ध जैसे हालात के बीच पंजाब में रसोई गैस की संभावित किल्लत को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का घरेलू एलपीजी पेट्रोल और डीजल आपूर्ति को लेकर ताजा बयान आया है। सीएम सैनी ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने की अफवाह फैलाई जा रही है। हरियाणा में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और निर्बाध हो रही है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई है। तेल कंपनियों ने आश्वस्त कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। एलपीजी गैस की भी आपूर्ति निरंतर हो रही है।

कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। तेल कंपनियां शेष आपूर्ति सुचारु करने के लिए लगातार प्रयासरत है। सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी पर तुरंत कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अनावश्यक घबराहट या भंडारण से बचने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क और हर घर तक घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई