करनाल में व्यापारी पर चाकू से हमला: बैग छीनने के विरोध पर टांग पर किया वार, रेलवे रोड पर हुई वारदात

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

व्यापारी के शोर मचाने के बाद आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। वहां लोगों के आने की भीड़ देखकर बदमाश मौके से भाग गए।  संजय अरोड़ा ने बताया कि बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपए सुरक्षित बच गए।
karnal businessman attacked with knife Attacked on leg for resisting bag snatching

रेलवे रोड पर सोमवार रात सेक्टर 33 निवासी  व्यापारी संजय अरोड़ा से चार लुटेरों ने लूट का प्रयास किया। चारों व्यापारी के पास पहुंचे और रुपयों का बैग छीनने की कोशिश की। व्यापारी ने विरोध किया, तो एक बदमाश ने उनकी टांग पर चाकू से हमला कर दिया। घायल व्यापारी ने शोर मचाया, तो आरोपी मौके से भाग हो गए। घायल को साथियों ने ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उसका मेडिकल हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं संजय अरोड़ा
सेक्टर-33 के संजय अरोड़ा का रेलवे रोड पर अपना कार्यालय है। वो ऑनलाइन टिकट बुकिंग का काम करते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे वह ऑफिस से घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास लैपटॉप वाले बैग में करीब 60 से 70 हजार रुपए नकदी थी। इसी दौरान चार युवक उनके पास पहुंचे। इनमें से एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर बैठा हुआ था और उसने चेहरा ढका हुआ था, जबकि बाकी तीन युवक पैदल ही उनके पास आए।
आरोपियों ने उनका बैग मांगा तो व्यापारी ने विरोध कर दिया। इस पर एक बदमाश ने दूसरे से चाकू निकलने की बात कही तो व्यापारी ने हाथ में लिए टिफिन से वार कर दिया।  इसके बाद एक बदमाश न उनकी टांग पर चाकू से वार कर दिया। चोट लगने के बावजूद उन्होंने जोर से शोर मचाया

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी, भीड़ होती देख भागे लुटेरे
व्यापारी के शोर मचाने के बाद आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। वहां लोगों के आने की भीड़ देखकर बदमाश मौके से भाग गए।  संजय अरोड़ा ने बताया कि बैग में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपए सुरक्षित बच गए। उन्होंने कहा कि अगर वह विरोध नहीं करते तो बदमाश कैश लेकर फरार हो जाते।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई