राहुल गांधी गोहाना पहुंचे: किसान संजय की बेटी की शादी में दिया आशीर्वाद, 2023 में खेत में चलाया था ट्रैक्टर

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अचानक गोहाना पहुंचे हैं। राहुल यहां गांव मदीना में एक किसान संजय की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। यह वही किसान हैं, जिनके खेत में राहुल ने 2023 के सीजन में ट्रैक्टर चलाया था। धान की रोपाई की थी।
Haryana:गोहाना पहुंचे राहुल गांधी, एक किसान की बेटी की शादी में आशीर्वाद  देने आए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष - Rahul Gandhi Reached Gohana Leader Of  Opposition In Lok Sabha ...
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज फिर सुर्खियों में हैं। यह चर्चा निकटवर्ती गांव मदीना में एक शादी समारोह की वजह से है, जिसमें राहुल आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। दरअसल, गांव के किसान संजय की बेटी की शादी है और इसके लिए परिवार ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निमंत्रण भेजा था।
8 जुलाई 2023 की है, जब सुबह-सुबह लोग सोकर उठे ही थे। अचानक मदीना के खेतों में राहुल गांधी को देखकर हर कोई चौंक गया था। पुरानी खबरों के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शिमला जा रहे थे। अचानक सोपीपत से वह गोहाना और फिर मदीना पहुंच गए थे। यहां उन्होंने किसानों के साथ मिलकर धान की रोपाई की, ट्रैक्टर चलाया और उनके साथ बैठकर खाना भी खाया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने मदीना (गोहाना) के किसानों व मजदूरों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया।

इन्हीं में से एक किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने ट्रैक्टर चलाकर खेत को धान के लिए तैयार किया था। इसके बाद धान की रोपाई की और फिर खेत में काम कर रही महिलाओं के साथ जमीन पर बैठकर खाना भी खाया था। अब जब संजय की बेटी की शादी हो रही है तो इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी को भी कार्ड भेजा था। कार्ड मिलने पर राहुल गांधी ने पहुंचने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी संजय की बेटी को आशीर्वाद देने आज मदीना पहुंच चुके हैं। 

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई