ईरान-इस्राइल तनाव: अमृतसर के कारोबार पर पड़ने लगा असर, उड़ानों में बदलाव से ट्रैवल व पर्यटन क्षेत्र प्रभावित

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

ट्रैवल एजेंसियों से जुड़े कारोबारी परवीन सहगल का कहना है कि विदेश यात्रा से संबंधित बुकिंग में कमी हो गई है। खासकर दुबई, शारजाह और अन्य खाड़ी देशों के लिए टिकटों की मांग में गिरावट आई है।

Iran-Israel tension Amritsar business affected travel and tourism sectors

मध्य-पूर्व में युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अमृतसर के कारोबार पर भी दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बदलाव और कुछ उड़ानों के रद्द होने से ट्रैवल एजेंसियों, पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

विदेश यात्रा की बुकिंग में कमी

ट्रैवल एजेंसियों से जुड़े कारोबारी परवीन सहगल का कहना है कि विदेश यात्रा से संबंधित बुकिंग में कमी हो गई है। खासकर दुबई, शारजाह और अन्य खाड़ी देशों के लिए टिकटों की मांग में गिरावट आई है। उड़ानों में अनिश्चितता के कारण कई यात्रियों ने अपनी यात्रा फिलहाल टाल दी है।

पर्यटन कारोबार पर भी असर

पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वॉल सिटी होटल एसोसिशन के प्रधान सुरिंदर सिंह ने बताया कि अमृतसर आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या कम होने की स्थिति में होटल, टूर ऑपरेटर और टैक्सी कारोबार से जुड़े लोगों की आय प्रभावित हो रही  है। शहर में आने वाले कई पर्यटक स्वर्ण मंदिर और अटारी बॉर्डर देखने आते हैं, जिनमें विदेशी यात्रियों की भी बड़ी संख्या रहती है। लेकिन अब इसमें गिरावट आ गई है। जिस कारण होटलों की बुकिंग रद्द हो चुकी है।

बल कलां इंडस्ट्री एसोसिशन के प्रधान संदीप खोसला ने बताया  कि अगर मध्य-पूर्व में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और कार्गो सेवाओं पर इसका और असर पड़ सकता है, जिससे आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भी व्यापारियों का माल कई जगहों पर फंसा हुआ है जिस कारण कई तरह  की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई