Haryana: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हुई मौत; तीन बच्चों का था पिता

Picture of admln

admln

SHARE:

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक शादीशुदा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं।
Haryana:वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदा शख्स, हुई मौत; तीन बच्चों का था पिता -  Man Commits Suicide By Jumping In Front Of Vande Bharat Train - Amar Ujala  Hindi News Live
लोहारू कस्बे के आजमपुर रोड स्थित श्मशान भूमि के पास सोमवार को एक युवक द्वारा वंदे भारत ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही लोहारू जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक अश्वनी निवासी 32 वर्षीय सुभाष ढाणी वार्ड नंबर 12 लोहारू का रहने वाला था। मृतक शादीशुदा था और उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक उसी के कंधों पर आ गई थी।

परिजनों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति अधिक मजबूत नहीं थी, फिर भी वह अपने परिवार को संभालने के लिए दिन-रात परिश्रम करता था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी जीआरपी के राजकुमार ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

admln
Author: admln