LPG Price Hike: हरियाणा के हर जिले में गैस के दाम अलग, दूसरे सिलिंडर के लिए करना होगा इतने दिन का इंतजार

Picture of admln

admln

SHARE:

खाड़ी देशों में ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का असर स्थानीय स्तर पर भी पड़ा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति मांग के अनुसार फिलहाल नहीं हो रही है जिस वजह से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं।

LPG Price Hike in Haryana LPG New Price Commercial Cylinder Rate

भारत समेत हरियाणा में भी घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए हैं जबकि कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम करीब 120 रुपये बढे़ हैं। दाम बढ़ने का असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ा है। हरियाणा के झज्जर जिले की बात करें तो करीब 8 लाख उपभोक्ताओं पर एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दामों का असर होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं पर सीधा 4.80 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

 

लॉक इन पीरियड लागू

वहीं, ईरान संकट और खाड़ी देशों में ईंधन की आपूर्ति बाधित होने का असर स्थानीय स्तर पर भी पड़ा है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि आपूर्ति मांग के अनुसार फिलहाल नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं को वापस लौटना पड़ रहा है। साथ ही अब सिलिंडरों की बुकिंग रिफिल के 25 दिन बाद करनी शुरू कर दी गई है।

कंपनी ने तत्काल प्रभाव से दो सिलिंडरों के बीच 25 दिन का लॉक इन पीरियड लागू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान युद्ध की स्थितियों को देखते हुए सप्लाई चैन प्रभावित न हो। इसके लिए यह अस्थायी कदम उठाया गया है। युद्ध या संकट के दौरान आम जनता में पैनिक स्थिति बन जाती है और गैस सिलिंडरों की बुकिंग कराने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। ऐसे में एलपीजी की तरफ से गैस एजेंसियों पर 25 दिन का प्रतिबंध नोटिस लगा दिया गया है।

कहां कितने रुपये का मिल रहा सिलिंडर

झज्जर जिले में पहले घरेलू गैस सिलिंडर 834 रुपये का था जो अब दाम बढ़ने के बाद 894 रुपये का हो गया है। सोनीपत में दाम बढ़ने के बाद घरेलू गैस सिलिंडर पर अब 922 रुपये का हो गया है। इसके अलावा अंबाला में 930, फतेहाबाद में 933, हिसार में 890 और रोहतक में 915 का मिल रहा है। वहीं, अगर कमर्शियल गैस सिलिंडर की बात करें तो  फतेहबाद में 1949, जींद में 1930 और झज्जर में 1883 रुपये  का 19 किलो का सिलिंडर मिल रहा है।

शादियों का चल रहा सीजन, खपत ज्यादा

इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और खपत भी ज्यादा होती है। इसके अलावा दुकानों पर भी घरेलू व कमर्शियल गैस सिलिंडर दोनों का प्रयोग हो रहा है। लोग गैस एजेंसियों पर नियमित रूप से सिलिंडर भरवाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन मांग के अनुसार सप्लाई नहीं आ रही। हाथोंहाथ ही घरेलू गैस सिलिंडर को लोग बुक कराकर ले जा रहे हैं।

मांग के अनुसार अभी सप्लाई कम

युद्ध के चलते दूसरे सिलिंडर की डिलीवरी अब 25 दिन की कर दी गई है। पीछे से ही मांग के अनुसार अभी सप्लाई नहीं आ रही है। इस कारण थोड़ी दिक्कत है। आने वाले दिनों में सप्लाई सुचारु हो जाएगी। फिलहाल घरेलू सिलिंडर के दमा में 60 रुपये की वृद्धि हुई है।

फिलहाल गैस सिलिंडरों की कमी नहीं है। कंपनियों ने सिलिंडर बुक कराने की अवधि निर्धारित कर दी गई है। नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। फिलहाल कोई कालाबाजारी का मामला सामने नहीं आया है। यदि कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई की जाएगी।-आदित्य कौशिक, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक

admln
Author: admln