गुरदासपुर एनकाउंटर: पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था 19 साल का रणजीत, मां की याचिका पर पंजाब व केंद्र को नोटिस

Picture of admln

admln

SHARE:

दायर याचिका में सुखजिंदर कौर ने अदालत से मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों से अलग एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि जांच किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए ताकि पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष पड़ताल हो सके।

Highcourt on Gurdaspur encounter notice issued to Punjab and Centre government on mother petition

पंजाब के गुरदासपुर जिले में 19 वर्षीय युवक की कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत के मामले में मृतक की मां सुखजिंदर कौर की याचिका पर हाईकोर्ट ने पंजाब व केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

 

 

याचिका में आरोप लगाया गया है कि पंजाब पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ अवैध, मनमानी और असंवैधानिक है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

दायर याचिका में सुखजिंदर कौर ने अदालत से मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों से अलग एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया जाए। साथ ही यह भी आग्रह किया गया है कि जांच किसी वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए ताकि पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष पड़ताल हो सके। याचिका में यह भी विकल्प दिया गया है कि अदालत चाहे तो इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश भी दे सकती है।

admln
Author: admln