Haryana: पुलिस ने ढूंढ निकाला अपहरण किया हुआ बच्चा, 12 टीमों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन; आरोपी फरार

Picture of admln

admln

SHARE:

Haryana:पुलिस ने ढूंढ निकाला अपहरण किया हुआ बच्चा, 12 टीमों ने चलाया  संयुक्त ऑपरेशन; आरोपी फरार - Police Found The Kidnapped Child From Rohtak -  Amar Ujala Hindi News Live

गांव बरानी में बुधवार सुबह बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे को रोहतक से ढूंढ लिया है। एसटीएफ और झज्जर पुलिस की 12 टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर बच्चे को ढूंढ निकाला है। फिलहाल पुलिस बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव बरानी चौक के पास से बीडीएम नर्सिंग संस्थान के मालिक के बेटे का अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी लगाकर सर्च अभियान शुरू किया और जांच शुरू की।

देर रात बच्चा रोहतक में मिला। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है और मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। बच्चे का अपहरण क्यों किया गया, अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।

admln
Author: admln