Holi 2026: आज ही निपटा लें अपने सब काम, कल से लगातार चार दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर; पढ़ें पूरी जानकारी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आप भी अपने सब काम आज ही निपटा लें। कल यानी 1 मार्च से लगातार चार दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस बार त्योहार से पहले वेतन जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Holi 2026 Government offices to remain closed for four consecutive days starting March 1 read full details

उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस बार होली पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा। वहीं 1 मार्च को रविवार है। यानी मार्च के शुरू में ही लगातार चार दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

वहीं, 28 फरवरी को सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान, कोषागार, बैंक खुले रहेंगे। यानी, यदि आपको भी सरकारी ऑफिस में काम है तो आज निपटा लें। क्योंकि, चार दिन तक ऑफिस बंद रहने से कोई काम नहीं होगा।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले सभी कर्मचारियों को वेतन भुगतान का आदेश दिया है। आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई