Panipat: छत से गिरने पर बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम ना करवाने की जिद्द पर अड़े परिजन; अस्पताल में किया हंगामा

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिस पर परिजन अड़ गए और हंगाम कर दिया।

Panipat:छत से गिरने पर बच्चे की मौत, पोस्टमार्टम ना करवाने की जिद्द पर अड़े  परिजन; अस्पताल में किया हंगामा - Child Dies After Falling From Roof In  Panipat - Amar Ujala Hindi

पानीपत की महावीर कॉलोनी में छत से गिरने से घायल असरफ (07) की जाटल रोड स्थित आईबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर शाम सात बजे मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और जाटल रोड जाम कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि वे उपचार के लिए 25 हजार रुपये जमा कर चुके थे। बच्चे की मौत के बाद शव देने से पहले अस्पताल के स्टाफ ने और पैसों की मांग की। अस्पताल के प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को सूचना दी थी। परिजन जबरदस्ती बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाना चाहते थे। हंगामे की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर जाम खुलवाया। करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम रहा।

 

आईबीएम अस्पताल में बच्चे की मौत होने से लोगों ने हंगामा किया। पुलिस टीम ने मौके पर स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। जो भी शिकायत मिलेगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। -सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई