जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की याचिका सुनवाई शुक्रवार को होगी। एक तथाकथित धर्मगुरु ने बालकों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। यह केस स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट के आदेश पर दर्ज हुआ है।

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 27 फरवरी को होगी। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। शंकराचार्य और उनके शिष्य पर एक तथाकथित धर्मगुरु ने कथित तौर पर नाबालिगों के यौन शोषण का केस दर्ज कराया है।