UP News: बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स टीम का छापा, 50 से ज्यादा अफसर पुलिस के साथ कर रहे जांच

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

राजधानी में बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स टीम का छापा पड़ा है। 50 से अधिक अफसर पुलिस के साथ जांच कर रहे हैं।

Income Tax team raids BSP MLA house over 50 officers investigate with police

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बीएसपी के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका ऑपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं।

50 से ज्यादा अफसर पुलिस टीम के साथ उनके घर पर कार्रवाई कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स के भी आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। गोमतीनगर में उनका आवास और दफ्तर है।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई