Rajsamand News: कोकिला बेन के जन्मदिन पर नाथद्वारा पहुंचा अंबानी परिवार, श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

कोकिला बेन अंबानी ने अपने 92वें जन्मदिन पर पूरे अंबानी परिवार के साथ श्रीनाथजी के दर्शन किए। इस अवसर पर परंपरागत विधि-विधान से पूजन हुआ और परिवार ने आशीर्वाद लेकर जन्मदिन को धार्मिक माहौल में मनाया।

Rajsamand News: Ambani Family Visits Nathdwara on Kokilaben’s Birthday, Offers Prayers at Shrinathji Temple

पुष्टिमार्गीय वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष कोकिला बेन ने अपने 92वें जन्मदिन के अवसर पर संपूर्ण अंबानी परिवार के साथ भगवान श्रीनाथजी के दर्शन किए और युवाचार्य गोस्वामी विशाल बावा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश, श्लोका, अनंत, राधिका, अंशुल और अनमोल अंबानी, नीना बेन कोठारी, दीप्ति सालगांवकर सहित पूरा अंबानी परिवार एवं धनराज नाथवानी उपस्थित रहे।

संध्या आरती के दर्शन के पश्चात युवाचार्य विशाल बावा ने सभी सदस्यों को फेंटा बांधकर, रजाई व ऊपरना ओढ़ाकर तथा प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। श्रीमती दीक्षिता बहूजी ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: बजट 100 करोड़, 2 साल में खर्च सिर्फ 2 लाख! महाराणा प्रताप पर क्यों घिरी डिप्टी CM दीया कुमारी?

इसके साथ ही परिवार ने गोस्वामी तिलकायत राकेश महाराज और राजेश्वरी गोस्वामी से वीडियो कॉल के माध्यम से आशीर्वाद लिया। तिलकायत श्री ने कोकिला बेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाप्रभुजी की बैठक में 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण का पाठ किया गया, वहीं मोती महल चौक में भजन-कीर्तन के माध्यम से शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, तिलकायत के मुख्य सलाहकार अंजन शाह, बोर्ड सदस्य समीर चौधरी, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, मंदिर मंडल के सीईओ जितेंद्र पांडेय, तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, जमादार विट्ठल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल, मोती महल निगरा गोपी वर्मा सहित सेवा विभाग के सेवादार उपस्थित रहे।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई