Aligarh News: खैर-हाथरस रोडवेज बस सेवा 12 दिन से बंद

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Aligarh News खैर-हाथरस रोडवेज बस सेवा 12 दिन से बंद

Hathras: Bus Going From Hathras To Aligarh Broke Down, Passengers Upset - Hathras  News - हाथरस :हाथरस से अलीगढ़ जा रही बस हुई खराब, यात्री हुए परेशान

खैर से हाथरस के बीच रोडवेज बसों का संचालन 12 दिनों से बंद है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। रोडवेज बसों में हाथरस से खैर तक का किराया 65 रुपये है, लेकिन डग्गामार वाहन चालक 90 रुपये वसूल रहे है, जो प्रति सवारी लगभग 25 रुपये ज्यादा है। इस मार्ग पर रोजाना सफर करने वाले सैकड़ों लोग 25 रुपये ज्यादा देने के लिए मजबूर हैं।

परेशान दैनिक यात्रियों की मांग है कि इन बसों का संचालन तत्काल किया जाए, ताकि लोगों के आवागमन की सुविधा बनी रहे। इस मार्ग पर टेंपो व ई-रिक्शा संचालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं। मानकों के विपरीत सवारियां भरकर ले जाते हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को जीवन दांव पर लगाकर मजबूरन यात्रा करनी पड़ती है। रोडवेज बसों के बंद होने के बाद डग्गामार वाहन संचालकों की मनमानी और बढ़ गई है।

इस मार्ग पर रोडवेज बसों का तत्काल संचालन कराने के लिए जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। रोडवेज के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बसें चलवाईं जाएं।
-गिर्राज किशोर निवासी जोगिया।
रोजाना हाथरस से इगलास तहसील आते हैं। बसें बंद होने से असुविधा है। इस मार्ग पर सुबह छह बजे से शाम आठ बजे तक 30 से 40 मिनट के अंतराल पर बस चलनी चाहिए।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA