Aligarh: 12 पिलर पर टिकेगा 650 मीटर लंबा एटा चुंगी फ्लाईओवर, सिटी साइड का काम शुरू, 2026 तक पूरा होगा निर्माण

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सेतु निगम के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। विभाग की पूरी कोशिश है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा यानी दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

Construction work of Eta Chungi flyover in Aligarh

जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए अलीगढ़ के एटा चुंगी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिए शहर की ओर पिलर बनाने का काम शुरू हो गया है। लगभग 640.61 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर के निर्माण को लेकर सेतु निगम ने अपनी ताकत झोंक दी है।

योजना के अनुसार, यह विशाल ढांचा कुल 12 पिलर (स्तंभों) पर खड़ा होगा। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, ब्लॉक रोड साइड पर छह पिलर का निर्माण कार्य हो गया है। एक तरफ का ढांचा बन गया है। अब विभाग ने ”सिटी साइड” (शहर की ओर) पिलर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शहर की ओर पिलर के फाउंडेशन (नींव) का काम शुरू हो चुका है, जिससे आने वाले दिनों में पुल का स्वरूप और स्पष्ट दिखाई देने लगेगा।

इस परियोजना के लिए शासन ने 56.28 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। जुलाई 2025 में शुरू हुए इस कार्य ने अब तक 12 फीसदी भौतिक प्रगति हासिल कर ली है। सेतु निगम के डीपीएम मोहित कुमार ने बताया कि फाउंडेशन का काम शुरू हो गया है। विभाग की पूरी कोशिश है कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा यानी दिसंबर 2026 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई