गुरजीत सिंह खालसा समाना में टावर पर पिछले करीब 16 महीने से मोर्चा लगाकर बैठे हैं। उनकी मांग है कि धर्म की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए।

समाना में चल रहे धर्म युद्ध मोर्चे में शामिल होने के लिए जा रहे किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल गुरजीत सिंह खालसा समाना में टावर पर पिछले करीब 16 महीने से मोर्चा लगाकर बैठे हैं।
उनकी मांग है कि धर्म की बेअदबी रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर समेत अन्य संगठनों ने 4 फरवरी को कॉल दी थी कि 24 फरवरी को पंजाब भर से किसान गुरजीत सिंह खालसा की ओर से शुरू किए इस मोर्चे में शामिल होकर धरना देंगे। जब आज किसानों के जत्थे समाना की तरफ जा कर रहे थे, तो पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच काफी धक्का मुक्की भी हुई है।