गुरदासपुर हत्याकांड: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने हत्या को बताया सही, लाॅरेंस गैंग ने कहा-बदला लेंगे

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दोरांगला पोस्ट पर दो पुलिस कर्मियों को गोली मार दी गई थी। सुबह गांव के सरपंच की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बरामद किए। एएसआई के सिर और होमगार्ड के सीने में गोली लगी थी। मौके से छह खाली खोखे मिले थे।

गुरदासपुर हत्याकांड:पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने हत्या को बताया सही, लाॅरेंस  गैंग ने कहा-बदला लेंगे - Murder Of Policemen In Gurdaspur Gangster Shehzad  Bhatti ...

सीमावर्ती जिले गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की हत्या के मामले में जांच के साथ नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं।

सोमवार सुबह पाकिस्तान से जुड़े वांछित गैंगस्टर शहजाद भट्टी का कथित वीडियो सामने आया, तो शाम तक एक ऑडियो वायरल हो गया। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सदस्य हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बदला लेने का दावा किया है। 

भट्टी ने सुबह हत्या का वीडियो जारी किया, शाम को अफसोस जताया

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के नाम से सोमवार सुबह जारी कत्ल के वीडियो में दिख रहा है कि एएसआई गुरनाम सिंह को सिर से सटाकर गोली मारी गई। एएसआई गुरनाम कुर्सी पर बैठे नींद में नजर आ रहे हैं। इसके बाद पिस्टल पर साइलेंसर लगाकर पॉइंट ब्लैंक रेंज से सिर में गोली मारी गई। इसमें एक आरोपी गोली मार रहा है, जबकि दूसरा वीडियो बना रहा है।प

इसके बाद सोमवार शाम वायरल एक ऑडियो में शहजाद भट्टी ने घटना पर अफसोस जताते हुए खुद को हमले से अलग बताया और पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उसने कहा कि निर्दोषों पर झूठे केस या कथित फर्जी मुठभेड़ों का असर समाज में दिखता है। हालांकि पुलिस ने वीडियो-ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सत्यता की जांच की जा रही है।

हैरी बाॅक्सर ने की बदला लेने की बात

दूसरी ओर लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने पोस्ट कर दावा किया कि हमारे दो ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने मारा है, बदला लिया जाएगा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है।

नहीं था तीसरा जवान

दो कर्मचारियों की हत्या की जांच तेज हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात के समय तीसरा जवान मौजूद नहीं था। वहीं हमले के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम से जिम्मेदारी लेने का पोस्टर वायरल हुआ। गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने कहा कि ऐसे किसी संगठन की सक्रियता की पुष्टि नहीं है और पोस्टर की जांच की जा रही है।

हत्या के बाद हाई अलर्ट जारी

घटना के बाद सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के अजनाला समेत बॉर्डर-संवेदनशील क्षेत्रों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। वायरल सामग्री, गैंग की धमकी और संदिग्ध दावे ने जांच एजेंसियों के सामने हत्याकांड सुलझाने के साथ दुष्प्रचार और संभावित गैंग-आतंकी गठजोड़ की पड़ताल की चुनौती भी खड़ी कर दी है।

शहीदों के परिवार को एक-एक करोड़ की सहायता

भगवंत मान ने घोषणा की है कि एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के परिवारों को सरकार की ओर से एक-एक करोड़ रुपये की एक्सग्रेशिया राशि दी जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों की बहादुरी को नमन किया। साथ ही एचडीएफसी बैंक की ओर से भी एक-एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त बीमा राशि प्रदान की जाएगी। सीएम ने कहा कि सरकार शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।

मोदी को लिखा पत्र, एजेंसियों से जांच की मांग

गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा के पास पुलिस चेकपोस्ट पर एएसआई और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या के मामले में बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने एजेंसियों से शीघ्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की, ताकि लोगों के सामने सच्चाई आ सके। बाजवा ने कहा कि अफवाहों से भय का माहौल है और सीसीटीवी में संदिग्ध गतिविधियों की चर्चा के बावजूद अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान नहीं आया है।

घटना के सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में खुलासा हो सकता है। -भगवंत मान, सीएम, पंजाब

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई