क्या हॉलीवुड चला देसी कलाकार? हनी सिंह ने पोस्ट के जरिए दी बड़ी अपडेट; जानिए किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर?

Picture of admln

admln

SHARE:

Yo Yo Honey Singh Hollywood Debut: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के बाद देसी कलाकार हनी सिंह भी अब हॉलीवुड की राह पर चलेंगे। इस बारे में रैपर, सिंगर ने एक पोस्ट शेयर की। आखिर किस प्रोजेक्ट का वह हिस्सा बन रहे हैं?

क्या हॉलीवुड चला देसी कलाकार? हनी सिंह ने पोस्ट के जरिए दी बड़ी अपडेट; जानिए  किस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर? - Yo Yo Honey Singh Share Picture With  American Rapper Ali Dee

यो यो हनी सिंह ने भारत में रैप म्यूजिक को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान दिया है। उनके गाने, रैप सॉन्ग आज भी लोगों को पसंद आते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने हिट सॉन्ग गाए हैं। अब वह बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड की दुनिया में भी कदम रखेंगे। हाल ही में इस बारे में खुद सिंगर ने एक बड़ा अपडेट दिया है।

अमेरिकन सिंगर के साथ साझा की तस्वीर 
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह अमेरिकन रैपर, प्रोड्यूसर अली डी थियोडोर के साथ नजर आए। इस तस्वीर में दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग दिख रही है। इस पोस्ट पर रैपर हनी सिंह लिखते हैं, ‘अब हॉलीवुड का समय आ गया है। बहुत सारे प्यार और सम्मान के लिए शुक्रिया अली डी थियोडारे।’ इस पोस्ट के जरिए हनी सिंह ने संकेत दिया है कि वह ग्लोबल लेवल पर अपने म्यूजिक को लेकर जा रहे हैं।

admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई