‘अच्छे दिन वापस…’ पत्नी ने गोविंदा संग साझा की पुरानी तस्वीर, धोखा देने के आरोपों के बीच क्या दूर हुई अनबन?

Picture of admln

admln

SHARE:

Sunita Ahuja And Govinda Relationship Dispute: गाेविंदा और पत्नी सुनीता के रिश्ते की अनबन जगजाहिर हो चुकी है। हाल ही में सुनीता आहूजा ने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए पुराने और अच्छे दिनों की वापसी की बात कही। क्या यह संकेत है कि दोनों का रिश्ता अब बेहतर हो गया है। विस्तार से जानिए, अपनी पोस्ट में सुनीता आहूजा ने क्या लिखा?
अच्छे दिन वापस…' पत्नी ने गोविंदा संग साझा की पुरानी तस्वीर, धोखा देने के  आरोपों के बीच क्या दूर हुई अनबन? - Sunita Ahuja Shares Old Photo With  Husband Govinda Amid ...

अभिनेता गोविंदा और पत्नी सुनीता का रिश्ता अनबन के दौर से गुजर रहा है। पिछले दिनों सुनीता आहूजा गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। जिस पर गोविंदा ने भी प्रतिक्रिया दी। इन खबरों के बीच सुनीता ने गोविंदा संग पुरानी तस्वीर साझा की है। क्या यह इनकी अनबन सुलझने का इशारा है।

अपनी पोस्ट में सुनीता आहूजा ने क्या लिखा?
सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट की। जिसमें गोविंदा के साथ वह और उनकी सास नजर आ रही हैं। यह तस्वीर उस समय की है, जब गोविंदा बाॅलीवुड के नंबर वन हीरो हुआ करते थे। पोस्ट में सुनीता ने एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें वह लिखती हैं, ‘अच्छे पुराने दिन जल्द ही वापस आएंगे जय माता दी।’ कहीं ना कहीं यह तस्वीर और मैसेज इशारा है कि सुनीता चाहती हैं कि गोविंदा और उनकी जिंदगी में पुराने और अच्छे दिन लौट आएं।

गोविंदा ने सुनीता के आरोपों पर क्या कहा था?
पिछले दिनों सुनीता आहूजा ने एक पाॅडकास्ट में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर बात की है।  एएनआई से हालिया बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘मुझ पर यह आरोप कब नहीं लगा? लेकिन जो इल्जाम लगा रहा है वो मेरे बचपन का प्यार है। अब जो प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक यह बुढ़ापे का है।’
गोविंदा आगे कहते हैं, ‘मैंने चार सुपरस्टार, मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उनकी तरफ नहीं देखा। एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने उन्हें तंग किया। मैं सभी एक्ट्रेसेस को शुक्रिया कहता हूं।’ मेरी जो फिल्में चली हैं, उसके लिए मैं अपने निर्देशकों, हीरोइनों का आभारी हूं।’
admln
Author: admln

सबसे ज्यादा पड़ गई