Rajpal Yadav Case: हफ्ते भर बाद राजपाल की मदद को आगे आए सलमान, अजय देवगन से लेकर वरुण धवन तक ने दिया समर्थन

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: जेल में बंद राजपाल यादव को बॉलीवुड का पूरा समर्थन मिल रहा है। अब सलमान खान और अजय देवगन समेत कई ए-लिस्ट स्टार्स भी एक्टर की मदद को आगे आए हैं।
Rajpal Yadav cheque bounce case: Actor surrenders after Delhi High Court  order | Entertainment News – India TV

चेक बाउंस मामले में जेल गए राजपाल यादव की मदद के लिए अब पूरा बॉलीवुड आगे आया है। एक दिन पहले सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजपाल यादव की मदद की बात कही थी। उन्होंने बाकी इंडस्ट्री से भी ऐसे मुश्किल वक्त में राजपाल की मदद को आगे आने की अपील की थी। इसके बाद से ही सेलेब्स लगातार एक्टर की मदद को आगे आ रहे हैं। अब राजपाल यादव के मैनेजर ने जानकारी दी है कि सोनू सूद के अलावा सलमान खान और अजय देवगन सरीखे स्टार भी अभिनेता की मदद के लिए आगे आए हैं।

एक्टर के मैनेजर ने दी जानकारी
स्क्रीन के साथ बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि राजपाल यादव की मदद के लिए कई लोग आगे आए हैं। सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं ने अपना समर्थन दिया है। अभी मेरी डेविड धवन से बात हुई थी, उन्होंने भी मदद की बात कही है। इसके अलावा रतन नैन, वरुण धवन समेत कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए राजपाल ने दिल से सभी की सराहना की है।

क्या जेल जाने से पहले किसी ने की मदद? 
बातचीत के दौरान जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में आत्मसमर्पण करने से पहले मदद मांगी थी? तो गोल्डी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। हालांकि उन्होंने कहा कि अच्छी बात यह है कि उनकी स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री ने चट्टान की तरह उनका साथ दिया है। इसकी सराहना की जानी चाहिए। सभी ने प्रतिबद्धताएं जताई हैं, लेकिन ऐसे सौदे रातोंरात नहीं होते।

कल होनी है जमानत याचिका पर सुनवाई
इस दौरान एक्टर के मैनेजर गोल्डी ने राजपाल की जल्द रिहाई की उम्मीद भी जताई। उन्होंने कहा कि परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भाई खुद बहुत मजबूत हैं और यह मजबूती परिवार में पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। घर में कई समारोह होने वाले हैं, फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। हर कोई चाहता है कि राजपाल भाई तब तक रिहा हो जाएं। उम्मीद है कि वे कल तक रिहा हो जाएंगे। कल उनकी जमानत की सुनवाई होनी है और हमें उम्मीद है कि उन्हें जमानत मिल जाएगी और वे रिहा हो जाएंगे। जमानत याचिका पहले ही दाखिल हो चुकी है। कल सुनवाई के बाद हम और अधिक जानकारी साझा कर पाएंगे।
Salman Khan To Ajay Devgn And Varun Dhawan Whole Bollywood Supports To Rajpal Yadav On Cheque Bounce Case

मदद को अब तक आगे आए ये स्टार्स
सलमान खान, अजय देवगन और वरुण धवन सरीखे स्टार्स के अलावा अब तक राजपाल यादव के समर्थन में कई सेलेब्स उतरे हैं। इनमें सोनू सूद, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी और केआरके जैसी इंडस्ट्री की हस्तियां शामिल हैं। हालांकि अधिकांश ने मदद की गई राशि का खुलासा नहीं किया। राव इंद्रजीत ने 1.11 करोड़ रुपये का योगदान देने की बात कही और यहां तक कि राजपाल यादव के बैंक विवरण साझा करते हुए दूसरों से भी मदद करने का आग्रह किया। उनकी अपील के बाद राजनेता तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की, जबकि केआरके ने 10 लाख रुपये का योगदान देने की बात कही।

2010 का है चेक बाउंस मामला
राजपाल यादव साल 2010 के चेक बाउंस मामले में जेल में हैं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ का निर्देशन करने के लिए एक कंपनी से करोड़ों रुपए लोन लिए थे। लेकिन कई मौकों के बावजूद वो जब लोन को नहीं चुका पाए, तब कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ में सरेंडर करने का आदेश दिया। इसके बाद 5 फरवरी को राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया है। मामला 9 करोड़ रुपए की राशि से जुड़ा है।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई