‘बस मेरा नाम मत बदलना’, रेमो ने बताया धर्म बदलने पर कैसा था माता-पिता का रिएक्शन? बच्चों की परवरिश पर की बात

Picture of PRIYA NEWSINDIA

PRIYA NEWSINDIA

SHARE:

Remo D’Souza: रेमो डिसूजा ने अपने धर्म परिवर्तन को लेकर बात की। साथ ही उनकी पत्नी ने भी बताया कि क्यों हिंदू धर्म में अचानक बढ़ी उनकी रुचि…
Remo DSouza On Converting To Christianity Without Religious Pressure Remembers His Father Advice

बतौर कोरियोग्राफर अपना करियर शुरू करने वाले रेमो डिसूजा अब निर्माता-निर्देशक भी बन चुके हैं। हाल ही में रेमो और उनकी पत्नी लिजेल ने अपनी आध्यात्मिक आस्था को लेकर बात की। साथ ही रेमो ने बताया कि धर्म परिवर्तन करने पर कैसा था उनके घरवालों का रिएक्शन?

पिता ने दी थी ये सलाह
नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान रेमो ने बताया कैसे वो रमेश गोपी नायर से बने रेमो डिसूजा? निर्देशक ने कहा कि मुझे कभी भी दबाव या आलोचना महसूस नहीं हुई। मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता बहुत साझारण थे। मुझे नहीं पता कि वे इतने सहज कैसे थे। अपने पिता के साथ एक खास पल साझा करते हुए रेमो ने कहा कि एक दिन मैं गया और अपने पिता से कहा कि मैं चर्च के लिए बहुत काम करता हूं और मुझे लगता है कि मैं चर्च में शामिल होना चाहता हूं। उन्होंने कहा, ‘ठीक है, कर लो। बस मेरा नाम मत बदलना।’ इसलिए मेरा नाम रेमो गोपी डिसूजा है।

मुझे पूजा-पाठ करना अच्छा लगता है: लिजेल
इस दौरान कैथोलिक परिवार में पली-बढ़ी रेमो की पत्नी लिजेल ने बताया कि कैसे उनका आध्यात्मिक सफर विस्तृत हुआ है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए और उनके लिए भी, यह बहुत महत्वपूर्ण है। मैं कैथोलिक परिवार में पैदा हुई थी, वो हिंदू परिवार में पैदा हुए थे और बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन कर लिया। मैं पिछले 25 साल से हमेशा गणपति की मूर्ति रखती आई हूं। पिछले चार-पांच साल में शायद मेरे माता-पिता के निधन के कारण, मैं अचानक हिंदू धर्म की ओर आकर्षित हो गई। मैं सभी पूजा-पाठ करती हूं और मुझे यह करना अच्छा लगता है, भले ही मैं कैथोलिक हूं

कैसे किया बच्चों का पालन-पोषण
कपल ने अपने बच्चों को स्वतंत्रता और सम्मान के वातावरण में पालने के बारे में भी बात की। लिजेल ने एक ऐसे पल को याद किया जब रेमो के माता-पिता अपने पहले बेटे के नामकरण को लेकर कुछ समय के लिए असमंजस में थे। रेमो ने बताया कि हमने उसका नाम एडोनिस रखा और मेरे माता-पिता जामनगर से हैं, तो वे इसका उच्चारण कैसे करेंगे? इसलिए हमने उसे एक हिंदू नाम ध्रुव भी दिया। इस तरह उसके दो नाम हो गए। बाद में वह बड़ा हुआ और उसने एडोनिस नाम ही रखने का फैसला किया।

 

आरजे महवश की फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं रेमो
वर्कफ्रंट की बात करें तो रेमो डिसूजा ने आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘बी हैप्पी’ का निर्देशन किया था। इसमें अभिषेक बच्चन प्रमुख भूमिका में थे। इसके अलावा अब वो आरजे महवश की डेब्यू फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ को प्रेजेंट कर रहे हैं। इसके अलावा रेमो बतौर कोरियोग्राफर लगातार काम कर रहे हैं।

PRIYA NEWSINDIA
Author: PRIYA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई