UP: ‘ठाकुर हूं मैं’ वाले वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई; कहा- सहकर्मी के पति से था विवाद, अपनी जाति पर है गर्व

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Bank Kanpur Controversy: कानपुर की बैंक कर्मी का ठाकुर हूं कहते हुए सहकर्मी के पति को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में महिला ने सफाई देते हुए इसे निजी विवाद बताया और अपनी जाति पर गर्व जताया है।

कानपुर बैंक विवाद: ठाकुर हूं मैं वाले वायरल वीडियो से मचा हंगामा, कर्मचारी  आस्था सिंह की सामने आई सफाई | Kanpur bank controversy Viral video of Thakur  Hoon Main sparks ...

कानपुर में पनकी स्थित एक प्राइवेट बैंंक के अंदर एक महिला कर्मचारी का किसी पर गुस्सा दिखाते हुए वायरल वीडियाे साेमवार को खूब चर्चा में रहा। वीडियो में एक महिला कर्मचारी को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ठाकुर हूं मैं मुझसे उलझना मत। महिला कर्मी की ओर से कुछ अभद्र भाषा बाेलने पर उसके सहकर्मियों ने उसे रोकना चाहा, तो वीडियाे में उन्हें अनसुना करते हुए किसी ग्राहक पर जमकर गुस्सा उतारते हुए महिला दिखाई दे रही है।

इस दौरान वह ग्राहक पर लैपटॉप फेंकने का प्रयास भी करती हुई दिख रही है। बैंक कर्मी का नाम आस्था सिंह बताया जा रहा है। वीडियो एक दो दिन पुराना है। इस मामले में बैंक ने इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है। वहीं, अब इस मामले में बैंक कर्मी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने घटना को लेकर अपनी सफाई पेश की है।

आत्मसम्मान में कही थी ये बात
आस्था के मुताबिक, वायरल हो रहा वीडियो किसी बैंक ग्राहक के साथ विवाद का नहीं है। यह झगड़ा उनकी ही एक सहकर्मी के पति के साथ हुआ था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो पुराना है और छह जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। अपने विवादित बयान ठाकुर हूं मैं…पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जाति पर गर्व है और उन्होंने यह बात आत्मसम्मान में कही थी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई